झारखंड के गिरिडीह से 4.28 लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पश्चिम बंगाल के विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

न्यूटाउन के शिकायतकर्ता से हुई थी धोखाधड़ी, नारायणपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

संवाददाता, कोलकाता/गिरिडीहलाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पश्चिम बंगाल के विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता मिली है. कमिश्नरेट के नारायणपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को झारखंड के गिरिडीह जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडीहा गांव निवासी सोहन दास के रूप में हुई है. यह मामला न्यूटाउन के नारायणपुर थाने में आलम खमरु नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत से संबंधित है. खमरु ने अपनी शिकायत में 4.28 लाख रुपये की साइबर ठगी की जानकारी दी थी. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से यह पुष्टि हुई कि धोखाधड़ी के तार गिरिडीह जिले से जुड़े हुए हैं. इसके बाद नारायणपुर थाने की पुलिस गिरिडीह पहुंची और स्थानीय मुफस्सिल थाने पुलिस के सहयोग से सोमवार को खंडीहा में छापेमारी की. सोहन दास को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उससे जुड़े ठग गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola