आवास योजना के नाम पर ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर ठगी हुई है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है.

विज्ञापन

कल्याणी. आवास योजना के तहत घर दिलाने के नाम पर ठगी हुई है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. आरोपी को नदिया जिला के भीमपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रबीउल शेख है. उसका घर मुर्शिदाबाद के दौलताबाद थाना इलाके में है. आरोप है कि 16 जनवरी को एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को मुख्यमंत्री ऑफिस का आदमी बताकर पैसे मांगे. फिर अनंत मंडल ने फोन पे के जरिए कुल 6,170 रुपये भेजे, लेकिन उसके बैंक अकाउंट में डोनेशन का कोई पैसा जमा नहीं हुआ. यह पता चलने पर उसने 29 जनवरी को भीमपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच की और जरूरी सबूत इकट्ठा किये.फिर मुर्शिदाबाद के दौलताबाद थाने की पुलिस की मदद से आरोपी रबीउल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से जुर्म में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया. आरोपी को धोखाधड़ी के मामले में दूसरे लिंक की जांच के लिए पांच दिन की कस्टडी में लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola