ठगी के शिकार शख्स ने कर ली खुदकुशी
वहां से साहेब को फोन कर कहा कि उसका एक आदमी 55 लाख रुपये लेकर उसके पास जा रहा है.
बारासात. अपने ही पड़ोसी द्वारा ठगे जाने से हताश एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान साहेब अली के रूप में हुई है. यह घटना देगंगा थाना अंतर्गत आरिजिल्लापुर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, साहेब के एक पड़ोसी ने गहने गिरवी रख उससे ढाई लाख रुपये उधार लिये थे. कुछ दिनों बाद वह दूसरे राज्य में चला गया. वहां से साहेब को फोन कर कहा कि उसका एक आदमी 55 लाख रुपये लेकर उसके पास जा रहा है. वह रुपये रख ले और गिरवी रखा जेवर उसे दे दे. लौटने पर वह बाकी रुपये ले लेगा. साहेब ने रुपयों से भरा बैग ले लिया और गहने दे दिये. शनिवार को जब साहेब ने बैग खोला, तो उसके होश उड़ गये. बैग में रखे सभी नोट नकली थे. इसके बाद उसने कीटनाशक खा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए