मकान की सीढ़ी का एक हिस्सा ढहा, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

उलबेड़िया थाना अंतर्गत वाणीतला इलाके में गुरुवार की रात को मकान की सीढ़ी का एक हिस्सा टूट जाने से चार बच्चे मलबे में दब गये.

विज्ञापन

हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत वाणीतला इलाके में गुरुवार की रात को मकान की सीढ़ी का एक हिस्सा टूट जाने से चार बच्चे मलबे में दब गये. चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गयी. मृतक का नाम जमीरुल शाह (4) है. इस घटना से पूरे इलाके में शोक है. जानकारी के अनुसार, यहां एक सरकारी प्रोजेक्ट के तहत मकान बनाया गया था. मकान मालिक ने अवैध तरीके से सीढ़ी बनवा रहा था. गुरुवार की रात को चारों बच्चे खेल रहे थे कि इसी समय सीढ़ी का एक हिस्सा अचानक ढह गया. चारों बच्चे दब गये. चारों को निकाल कर उलबेड़िया शरतचंद्र मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जमीरूल की हालत बिगड़ने से उसे एसएसकेएम में रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गयी. उलबेड़िया नगरपालिका के वाइस चेयरमैन इनामुर रहमान ने बताया कि घटना दुखद है. घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola