दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक चालक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत सोलपट्टा इलाके में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतक बिहार के सीवान जिले का था निवासी

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत सोलपट्टा इलाके में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान योगेंद्र यादव (35) के रूप में हुई है. वह बिहार के सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र का रहनेवाला था. जानकारी के अनुसार, लोहे के पाइप से लदा एक ट्रक बेलदा से ओडिशा की ओर जा रहा था. ट्रक की गति अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और सामने जा रहे अन्य ट्रक से जा टकराया. इससे ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौत हो गयी. वहीं, घटना के बाद सामने वाले ट्रक का चालक वाहन सहित फरार हो गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola