ePaper

तपसिया में भी एक इमारत झुकी, हड़कंप

Updated at : 25 Jan 2025 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
तपसिया में भी एक इमारत झुकी, हड़कंप

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त चार मंजिली इमारत से 50 मीटर दूरी पर 10, महेंद्र राय लेन स्थित अन्य दो इमारतें भी झुक गयी हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. बाघाजतिन, टेंगरा के बाद अब तपसिया इलाके में भी एक इमारत के झुकने की खबर सामने आयी है. यहां लोकनाथ बोस गार्डन रोड स्थित एक चार मंजिली इमारत झुक गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बिल्डिंग करीब आठ साल पहले बनी था. स्थानीय वार्ड 59 की पार्षद जॉली बसु ने शुक्रवार सुबह इमारत का निरीक्षण किया और इसमें रहने वाले लोगों से बातचीत की. उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त चार मंजिली इमारत से 50 मीटर दूरी पर 10, महेंद्र राय लेन स्थित अन्य दो इमारतें भी झुक गयी हैं. डर है कि कभी भी ये इमारतें गिर सकती हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मकान को सीधी करने के लिए लोहे की छड़ें भी लगायी गयी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola