31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नेताजी की मौत की जांच हो : भारत-जापान मंच

कोलकाता/ नयी दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की भारत से विस्तृत जांच कराने की मांग करते हुए भारत-जापान मंच ने कहा है कि उसे इस संबंध में रूस, अमेरिका और जापान की सहायता लेनी चाहिए. एनएससीबी भारत-जापान संगठन ने इस स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में जापान के निक्को शहर […]

कोलकाता/ नयी दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की भारत से विस्तृत जांच कराने की मांग करते हुए भारत-जापान मंच ने कहा है कि उसे इस संबंध में रूस, अमेरिका और जापान की सहायता लेनी चाहिए. एनएससीबी भारत-जापान संगठन ने इस स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में जापान के निक्को शहर में एक स्मारक स्थापित करने की घोषणा की.
जापान के दो किसानों ने निक्को शहर में स्मारक के निर्माण के लिए दो हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क दी है. इसका निर्माण नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक भारत-जापान संगठन के सहयोग से भारत-जापान सांस्कृतिक संघ निक्को करेगा. तोक्यो के उत्तर में पहाड़ों से घिरे तोचिगि में निक्को एक छोटा सा शहर है.

नेताजी से जुडी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए सरकार को बधाई देते हुए एनएससीबी भारत-जापान संगठन के संस्थापक बालासाहेब देशमुख ने कहा कि हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत के मामले की व्यापक जांच की जाये और इसके लिए अमेरिका, रूस और जापान से मदद ली जाये. उन्होंने कहा कि स्मारक के भूमि पूजन का कार्य इस वर्ष नवंबर में होगा और इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निमंत्रित किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें