पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

सात साल पहले यानी 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर आतंकी हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे. शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर 167वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से यहां न्यू टाउन स्थित बल के कैंपस स्थित में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया.
विज्ञापन
कोलकाता.
सात साल पहले यानी 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर आतंकी हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे. शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर 167वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से यहां न्यू टाउन स्थित बल के कैंपस स्थित में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल सेक्टर के आइजी संजय यादव ने अधिकारियों और जवानों के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर व सलामी देकर पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया.कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. अधिकारियों ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीरों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा. आइजी संजय यादव ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. उन्होंने जवानों से कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ देश सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया.श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान उपस्थित रहे. पूरे परिसर में भावुक माहौल के बीच शहीदों के सम्मान में सलामी दी गयी और उनकी वीरता को याद किया गया.
सीएम ने भी शहीदों को किया याद : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शनिवार को कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जायेगा. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को याद किया.अभिषेक ने भी शहीदों को दी श्रद्धांजलि : पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन देश के हालिया इतिहास के काले अध्यायों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










