ePaper

नदिया में 2.3 किलो सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 12 Oct 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
नदिया में 2.3 किलो सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

शनिवार सुबह एक और बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो किलो 300 ग्राम सोना जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कल्याणी.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार सुबह एक और बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए दो किलो 300 ग्राम सोना जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपी की पहचान 21 वर्षीय आहाद अली मंडल के रूप में हुई है, जो नदिया* जिले के मालुआपाड़ा इलाके का निवासी है. यह कार्रवाई नदिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा के मालुआपाड़ा इलाके में की गयी. बीएसएफ की 32वीं बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर तस्करी की इस कोशिश को रोका. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेशी तस्कर कंटीली तार की सीमा पार कर सोने की 20 छड़ें भारतीय तस्करों को सौंपने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान बीएसएफ जवानों ने मौके पर दबिश दी और सोने के साथ एक भारतीय तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि बांग्लादेशी तस्कर भागने में कामयाब रहे.

बरामद सोने की कुल मात्रा दो किलो 300 ग्राम बतायी गयी है. इस पूरे मामले की जांच बीएसएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है. पिछले कुछ महीनों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के मामलों में वृद्धि देखी गयी है, जिसके चलते बीएसएफ ने सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया है. कई संवेदनशील इलाकों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग सिस्टम लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola