पश्चिम बंगाल : कार और डंपर के बीच हुई भीषण टक्कर, चार की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के बीरपाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार और डंपर ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी. हादसे में एक अन्य के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के बीरपाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार और डंपर ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी. हादसे में एक अन्य के घायल होने की भी खबर है.
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. यह घटना तड़के हुई है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बतायी गयी है.
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन