नैहाटी ब्लास्ट में 25 लोगों को क्षतिपूर्ति मिली

हुगली : जिलाधिकारी वाई रत्नाकर राव ने गुरुवार को नैहाटी में ब्लास्ट की घटना में चुंचुड़ा के क्षतिग्रस्त लोगों को उनकी क्षतिपूर्ति की राशि चेक के माध्यम से भुगतान किया. इस अवसर पर विधायक असित मजूमदार, हुगली चुंचुड़ा नगर पालिका के चेयरमैन गौरीकांत मुखर्जी, वाइस चेयरमैन अमित राय, मौसमी बसु चटर्जी सहित कई अन्य गणमान्य […]
हुगली : जिलाधिकारी वाई रत्नाकर राव ने गुरुवार को नैहाटी में ब्लास्ट की घटना में चुंचुड़ा के क्षतिग्रस्त लोगों को उनकी क्षतिपूर्ति की राशि चेक के माध्यम से भुगतान किया. इस अवसर पर विधायक असित मजूमदार, हुगली चुंचुड़ा नगर पालिका के चेयरमैन गौरीकांत मुखर्जी, वाइस चेयरमैन अमित राय, मौसमी बसु चटर्जी सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे.
चिह्नित क्षतिग्रस्त 397 लोगों में से 25 लोगों को चेक प्रदान किया गया. इन 25 लोगों में 6300 रुपये वितरित किये गये. कुल 25 लाख एक हजार 100 रुपये 397 लोगों के बीच बांटे जायेंगे. ज्ञात हो कि उत्तर 24 परगना के नैहाटी रामघाट इलाके में पटाखे कारखाने के विस्फोटकों को नौ जनवरी को निष्क्रिय किया गया. इसी दौरान 500 मकानों में दरारें पड़ गयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










