फरक्का: प्रशासन निर्माणाधीन ब्रिज दुर्घटना की जांच में जुटा

फरक्का : मालदा जिले में गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा गिरने के मामले में जिला प्रशासन जांच में जुट गया है. रविवार रात हुए हादसे में तीन लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है. हालांकि कुछ खबरों में मृतकों की संख्या आठ बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है […]
फरक्का : मालदा जिले में गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा गिरने के मामले में जिला प्रशासन जांच में जुट गया है. रविवार रात हुए हादसे में तीन लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई है. हालांकि कुछ खबरों में मृतकों की संख्या आठ बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर आठ शव देखे गये.
उधर, हादसे के बाद से अब तक मलबा हटाने का काम जारी है. बताया जा रहा है कि अब तक पूरी तरह से मलबा नहीं हटाया जा सका है. मलबे के नीचे और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है. जिला के अफसरों का घटनास्थल पर पहुंचना जारी है. रविवार की रात को निर्माणाधीन ब्रिज भरभरा कर गिर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










