बजट सत्र के अभिभाषण में राज्यपाल करेंगे ‘मन की बात’

बोलपुर/कोलकाता : शुक्रवार से राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी. इस बार राज्यपाल के अभिभाषण पर सबकी निगाहें टिक गयी हैं. गुरुवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह बजट सत्र की शुरुआत में विधानसभा में अपने अभिभाषण से ‘इतिहास कायम’ करेंगे. […]
बोलपुर/कोलकाता : शुक्रवार से राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत होगी. इस बार राज्यपाल के अभिभाषण पर सबकी निगाहें टिक गयी हैं. गुरुवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह बजट सत्र की शुरुआत में विधानसभा में अपने अभिभाषण से ‘इतिहास कायम’ करेंगे.
राज्यपाल ने संकेत दिया है कि वह विधानसभा में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिभाषण को पढ़ने के साथ ही अपनी ‘मन की बात’ भी रख सकते हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य विधानसभा में पहली बार राज्य सरकार के साथ राज्यपाल का टकराव देखने को मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




