ePaper

महानगर में कोरोना का एक और संदिग्ध अस्पताल में

Updated at : 06 Feb 2020 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
महानगर में कोरोना का एक और संदिग्ध अस्पताल में

कोलकाता : कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में पूर्व मेदिनीपुर के एक युवक को कोलकाता के बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार सुबह भर्ती हुए युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है. राज्य में इस वायरस के सात संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं. इससे पहले छह लोगों […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में पूर्व मेदिनीपुर के एक युवक को कोलकाता के बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार सुबह भर्ती हुए युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है. राज्य में इस वायरस के सात संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं.

इससे पहले छह लोगों को इसी बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. हालांकि तीन लोगों को बुधवार सुबह रिलीज किया गया है, लेकिन उन्हें घर पर भी आइसोलेशन में रखने का निर्देश चिकित्सकों ने दिया है.

10 दिनों तक वह घर में अलग कमरे में कैद रहेंगे. डॉक्टर रोज उनकी हालत की खोज-खबर लेंगे. बाकी चार लोगों को बेलियाघाटा आइडी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है. सोमवार को भुवनेश्वर का एक युवक भी इस अस्पताल में भर्ती किया गया है. मंगलवार को तारकेश्वर के एक युवक और एक नाविक को भर्ती किया गया था. उसके रक्त के नमूने को जांच के लिए भेजा जा रहा है. चीन में इस वायरस की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola