शिक्षा मंत्री से मिलीं बैशाखी, शोभन के तृणमूल में लौटने की अटकलें तेज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : नगरपालिका चुनाव से पहले फिर कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की तृणमूल में वापसी की अटकलें तेज हो गयी हैं. मंगलवार सुबह शोभन चटर्जी की महिला मित्र और अध्यापिका बैशाखी बनर्जी ने नाकतला स्थित शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की है. हालांकि दोनों ने इसे राजनीतिक मुलाकात मानने […]
विज्ञापन
कोलकाता : नगरपालिका चुनाव से पहले फिर कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की तृणमूल में वापसी की अटकलें तेज हो गयी हैं. मंगलवार सुबह शोभन चटर्जी की महिला मित्र और अध्यापिका बैशाखी बनर्जी ने नाकतला स्थित शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की है.
विज्ञापन
हालांकि दोनों ने इसे राजनीतिक मुलाकात मानने से इंकार कर दिया है, लेकिन एक बार फिर इसकी वजह से राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है.
उल्लखेनीय है कि शोभन के तृणमूल छोड़कर भाजपा में जाने के पहले भी बैशाखी ने ही भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी. अब जबकि बैशाखी एक बार फिर पार्टी के महासचिव और राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ से मुलाकात कर रही है, तो दावा किया जा रहा है कि शायद नगरपालिका चुनाव से पहले एक बार फिर शोभन चटर्जी तृणमूल में वापसी कर सकते हैं.
दरअसल बैशाखी बनर्जी एक कॉलेज की प्राचार्य रहीं हैं. इसलिए तमाम मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलती रहती हैं. मंगलवार को मुलाकात के बाद भी उन्होंने कहा कि कॉलेज में चल रही समस्याओं को लेकर ही उन्होंने पार्थ से मुलाकात की है. कॉलेज प्रबंधन समिति के साथ कुछ समस्यायें चल रही हैं, जिसे लेकर शिक्षा मंत्री को अवगत कराया है. इधर, पार्थ चटर्जी ने भी इस मुलाकात का किसी भी तरह से राजनीतिक मतलब निकालने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि मैं राज्य का शिक्षा मंत्री हूं और बैशाखी अध्यापिका हैं, तो वह मुझसे मिल ही सकती हैं. इसका कोई राजनीतिक मायने नहीं है.
अप्रैल महीने के मध्य में कोलकाता नगर निगम में चुनाव होने के आसार हैं. शोभन कोलकाता के पूर्व मेयर रह चुके हैं और कोलकाता नगर निगम के पार्षदों पर उनका दबदबा आज भी माना जाता है. भाजपा उन्हें तुरूप के इक्के के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन शोभन अब भाजपा से भी दूरी बनाते दिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन