सात सदस्यीय जर्मनी के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
कोलकाता : जर्मन और भारतीयों का संसदीय समूह (बुंडेसटाग) का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जर्मन सांसद ड्रिक विसे के नेतृत्व में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली. इस दौरान धार्मिक और अल्पसंख्यकों की स्थिति, भारत में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और यूरोपीय संघ-भारत संबंधों पर चर्चा हुई. इस […]
कोलकाता : जर्मन और भारतीयों का संसदीय समूह (बुंडेसटाग) का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जर्मन सांसद ड्रिक विसे के नेतृत्व में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली. इस दौरान धार्मिक और अल्पसंख्यकों की स्थिति, भारत में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और यूरोपीय संघ-भारत संबंधों पर चर्चा हुई. इस प्रतिनिधिमंडल में जर्मन संसद के सदस्य (विदेशी संबंधों पर समिति) जुर्गन हार्ड्ट, रक्षा समिति के सदस्य गेरोल्ड ओटेन, विदेश मामलों की समिति के सदस्य फ्रैंक मुलर-रॉसेंट्रिट, भवन, आवास, शहरी विकास और स्थानीय सरकार पर समिति के सदस्य कैरन ले, विदेशी संबंधों पर समिति के सदस्य ओमिड नौरिपोर व पीटर अर्नर शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए