ePaper

आइबी अधिकारी बन ठग रही थी पूर्व कस्टम अफसर की पत्नी

Updated at : 05 Feb 2020 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
आइबी अधिकारी बन ठग रही थी पूर्व कस्टम अफसर की पत्नी

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी थी पांच लाख रुपये रुपये देने के बावजूद नहीं मिली नौकरी, रुपये वापस मांगने पर गिरफ्तार करवाने का दे रही थी धमकी कोलकाता : खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) का अधिकारी बताकर बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने उनसे मोटी रकम वसूलने के […]

विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी थी पांच लाख रुपये

रुपये देने के बावजूद नहीं मिली नौकरी, रुपये वापस मांगने पर गिरफ्तार करवाने का दे रही थी धमकी

कोलकाता : खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) का अधिकारी बताकर बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने उनसे मोटी रकम वसूलने के आरोप में फर्जी महिला अधिकारी को पूर्व जादवपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला का नाम अचिरा यादव (47) है. उसे पूर्वालोक अपार्टमेंट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. अचिरा के घर के बाहर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया इंटेलिजेंस ब्यूरो का बोर्ड लगा हुआ है. उसकी नीली बत्ती वाली कार भी जब्त की गयी है. महिला के कमरे से एक पहचान पत्र भी जब्त किया गया है, जो जांच में फर्जी पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola