बंगाल में रोहिंग्या को नहीं, प्रधानमंत्री को लगते हैं ‘गो बैक’ के नारे : दिलीप

कोलकाता : बंगाल के भाजपा प्रमुख व सांसद दिलीप घोष ने कहा : म्यांमार से भारत आये रोहिंग्या और बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में बतौर शरणार्थी को लेकर किसी ने ‘गो बैक’ का नारा नहीं दिया, क्योंकि इनसे इनको वोट लेना था, जबकि प्रधानमंत्री और राज्यपाल जब आते हैं, तो तब ‘गो बैक’ के नारे […]
कोलकाता : बंगाल के भाजपा प्रमुख व सांसद दिलीप घोष ने कहा : म्यांमार से भारत आये रोहिंग्या और बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में बतौर शरणार्थी को लेकर किसी ने ‘गो बैक’ का नारा नहीं दिया, क्योंकि इनसे इनको वोट लेना था, जबकि प्रधानमंत्री और राज्यपाल जब आते हैं, तो तब ‘गो बैक’ के नारे लगाये जाते हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार में रोहिंग्या, बांग्लादेशी को संरक्षण मिल रहा है, किंतु जब देश का प्रधानमंत्री वहां जाता है, तो उसे काले झंडे दिखाये जा रहे हैं.
श्री घोष ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता सरकार में हर काम संविधान के खिलाफ हो रहा है. राज्य में लोकतंत्र नहीं है. घोष ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है. राज्य सरकार निरंकुश हो गयी है और संविधान के खिलाफ काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










