मुर्शिदाबाद में मौत के लिए ममता जिम्मेदार : कैलाश विजयवर्गीय
Updated at : 30 Jan 2020 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

खुद विरोध कर रही हैं और विरोध करने लिए लोगों को भड़का रही हैं कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मुर्शिदाबाद के जालंगी में हिंसा में दो लोगों की मौत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जिम्मेदार करार दिया. श्री विजयवर्गीय ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय […]
विज्ञापन
खुद विरोध कर रही हैं और विरोध करने लिए लोगों को भड़का रही हैं
कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मुर्शिदाबाद के जालंगी में हिंसा में दो लोगों की मौत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जिम्मेदार करार दिया. श्री विजयवर्गीय ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय के आवास पर आयोजित सरस्वती पूजा में शामिल हुए और श्री राय को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी.
श्री विजयवर्गीय ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा : इसके लिए जिम्मेदार पूरी तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं.
वह खुद सीएए का विरोध कर रही हैं और विरोध करने के लिए लोगों को भड़का भी रही हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की जनता विशेष कर दलित, पिछड़े वर्ग के लोग, मतुआ समाज, राजवंशी समाज, नमोशूद्र समाज, कीर्तणिया समाज कोई भी ममता जी के साथ नही है. उन्होंने कहा : ममता जी के सीएए का विरोध करने पर ये सभी नाराज हैं और ममता जी की तुष्टिकरण की नीति के कारण इस प्रदेश में दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों में नाराजगी है.
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस इनकी उपेक्षा कर रही है. तृणमूल कांग्रेस न सिर्फ उपेक्षा हो रही है, बल्कि ऐसा लगता है कि उनके विरोध में सरकार है. इसलिए जितने भी दंगे हो रहे हैं. ये सभी प्रायोजित हैं और ममता जी इसके लिए जिम्मेदार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




