बकाया कर वसूली के लिए निगम सक्रिय
Updated at : 21 Jan 2020 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता में सैकड़ों ऐसी इमारतें चिह्नित की गयीं, जिनके मालिकों का पता ठिकाना निगम के पास नहीं है अब ऐसी इमारतों में रह रहे मालिक यदि कर जमा नहीं किये तो उसमें रह रहे किरायेदारों से कर वसूलेगा निगम कोलकाता : कोलकाता सैकड़ों ऐसी इमारतें हैं, जो या तो खतरनाक हो चुकी हैं या इमारत […]
विज्ञापन
कोलकाता में सैकड़ों ऐसी इमारतें चिह्नित की गयीं, जिनके मालिकों का पता ठिकाना निगम के पास नहीं है
अब ऐसी इमारतों में रह रहे मालिक यदि कर जमा नहीं किये तो उसमें रह रहे किरायेदारों से कर वसूलेगा निगम
कोलकाता : कोलकाता सैकड़ों ऐसी इमारतें हैं, जो या तो खतरनाक हो चुकी हैं या इमारत के मालिक का पता ठिकाना निगम के पास नहीं है. इस मामले में निगम की ओर से अब ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. कोलकाता नगर निगम ऐसी इमारतों को चिन्हित कर लिया है. ऐसे में अगर इमारत के मालिक द्वारा कर का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वहां रह रहे किरायेदारों से कर वसूली जायेगी.
यह जानकारी डिप्टी मेयर अतिन घोष ने दी. उन्होंने कहा कि निगम में संपत्ति कर भुगतान करनेवाले करदाताओं की संख्या करीब 8 लाख है, जबकि कर भुगतान के मामले में गत वर्ष की तुलना में अब तक दो से तीन फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने यूनिट एरिया कर प्रणाली को आसान बनाने के लिए चार तरह के नये फॉर्म तैयार किये गये हैं, इससे करदाताओं को सहूलित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




