पीएम मोदी का दो दिवसीय कोलकाता दौरा आज से, ममता बनर्जी के साथ साझा कर सकते हैं मंच

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान उनके साथ मंच भी साझा कर सकती हैं. साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ आंदोलन कर रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शनिवार को राजभवन में बैठक होने की […]

विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान उनके साथ मंच भी साझा कर सकती हैं. साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ आंदोलन कर रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शनिवार को राजभवन में बैठक होने की संभावना है.

विज्ञापन

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया है और इसमें ममता बनर्जी को आमंत्रण भेजा गया है. रात नौ बजे के करीब राजभवन में पीएम मोदी और सीएम ममता के बीच महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है.

हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को राज्य सचिवालय नबान्न भवन पहुंचे और उन्हें कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150वें स्थापना वर्ष के अवसर पर रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकती हैं.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महानगर कोलकाता स्थित चार रेनोवेटेड (नवनिर्मित) हेरिटेज इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वह 11 और 12 जनवरी को दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता आ रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola