ना”पाक” चाल: बांग्लादेश सीमा पर रोहिंग्याओं को आतंकी ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, फंड हुआ जारी

Updated:
विज्ञापन

40 रोहिंग्या को ट्रेनिंग दे रही आइएसआइट्रेनिंग के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा फंड जारीकोलकाता : भारत के खिलाफ बांग्लादेश सीमा पर पाकिस्तान बड़ी साजिश रच रहा है. बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) को पाकिस्तान फंडिंग कर रहा है. इस फंड का इस्तेमाल रोहिंग्या को आतंकी ट्रेनिंग दी जा रही है. खुफिया रिपोर्ट […]

विज्ञापन

40 रोहिंग्या को ट्रेनिंग दे रही आइएसआइ
ट्रेनिंग के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा फंड जारी
कोलकाता : भारत के खिलाफ बांग्लादेश सीमा पर पाकिस्तान बड़ी साजिश रच रहा है. बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) को पाकिस्तान फंडिंग कर रहा है. इस फंड का इस्तेमाल रोहिंग्या को आतंकी ट्रेनिंग दी जा रही है. खुफिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रह रहे 40 रोहिंग्या को ट्रेनिंग दे रही है.

विज्ञापन

सूत्रों ने ये भी बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद और हाफिज सईद की संस्था फलाह-ए-इंसानियत के कई एजेंट भी रोहिंग्या को रेडिक्लाइज करने के लिए कॉक्स बाजार के इलाके में सक्रिय हैं. सूत्रों ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए पहली किस्त में एक करोड़ से ज्यादा फंड आया है.

खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद जेएमबी और रोहिंग्या के आतंकी कनेक्शन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और रॉ को अलर्ट किया गया है.

इसी के साथ ही बीएसएफ की रिपोर्ट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और रोहिंग्याओं की साठगांठ का खुलासा हुआ है. बीएसएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैश के हैंडलर्स रोहिंग्याओं को रेडिक्लाइज (कट्टरपंथी) कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के बांग्लादेश में मौजूद हैंडलर मौलाना यूनुस ने हाल में चार रोहिंग्याओं को आतंकी हमले की ट्रेनिंग दी है.

बांग्लादेश में हरिनमारा की पहाड़ियों में रोहिंग्याओं को ट्रेनिंग दी जा रही है. बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में इस समय हजारों की संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी मौजूद हैं. इन रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत के खिलाफ आतंक की राह में झोंकने के लिए आइएसआइ बांग्लादेश में ऐक्टिव जैश स्लीपर सेल के जरिये बरगलाने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola