ePaper

शादी टूटने से तनाव में मां-बेटी ने खायी थी जहर

Updated at : 08 Jan 2020 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
शादी टूटने से तनाव में मां-बेटी ने खायी थी जहर

न्यू अलीपुर में मृत बेटी को कमरे में बंद कर मां के कटिहार जाने का मामला बेटी के विवाह के लिए चल रही थी बात, फाइनल होने के पहले लड़केवालों ने तोड़ दिया था रिश्ता बेटी की कमरे में ही हो गयी थी मौत, मां को आ गया था हर्ट अटैक कोलकाता : न्यू अलीपुर […]

विज्ञापन

न्यू अलीपुर में मृत बेटी को कमरे में बंद कर मां के कटिहार जाने का मामला

बेटी के विवाह के लिए चल रही थी बात, फाइनल होने के पहले लड़केवालों ने तोड़ दिया था रिश्ता
बेटी की कमरे में ही हो गयी थी मौत, मां को आ गया था हर्ट अटैक
कोलकाता : न्यू अलीपुर इलाके के शाहपुर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में बेटी गुड्डीन धनानी (25) के शव को कमरे में छोड़कर मां नीलम धनानी (52) के कटिहार जाने के मामले में कई अहम खुलासे हुए हैं. प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने बताया कि छह महीने पहले गुड्डीन के विवाह की बात चल रही थी.
विवाह पक्का होने के पहले ही लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था. इसके बाद से मां-बेटी तनाव में थे. शादी टूटने को लेकर नीलम अपने जीजा व अन्य एक परिवार के सदस्य को जिम्मेवार मानती थी. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था : बेटी की शादी टूट गयी है, इसके पीछे दो रिश्तेदार जिम्मेदार हैं. अब वह टूट चुकी है, इसलिए अपनी बेटी के साथ सुसाइड करने जा रही है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को 25 दिसंबर को लिखा गया था.
पुलिस के मुताबिक गुड्डीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत जहर पीने से हुई है. गुड्डीन की मौत करीब सात से 10 दिन पहले हुई है. शरीर के किसी भी हिस्से में चोट का कोई निशान नहीं मिला है. अस्पताल में नीलम से लिये गये बयान व परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि वह अपनी बेटी के साथ जहर पीकर जान देने की कोशिश की थी. बेटी की मौत हो गयी और उसे हार्ट अटैक आ गया था.
किसी तरह वह बच गयी. इसके बाद बेटी को मरा हुआ देखकर वह कटिहार अपने परिवार के पास जाने का फैसला किया. पुलिस को उसके रिश्तेदारों ने बताया कि इससे पहले मां-बेटी झारखंड के पाकुड़ में रहती थी. दो वर्ष पहले दोनों न्यू अलीपुर इलाके में इस फ्लैट में रहने आयी थीं. नीलम के स्वस्थ होने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद उसका विस्तृत बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola