फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं दिलीप घोष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष का दूसरी बार भी प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है. इस बाबत जनवरी के दूसरे सप्ताह में घोषणा होने की संभावना है. प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार नौ जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव कोलकाता आ रहे हैं. श्री यादव जिलाध्यक्ष, पार्टी के महासचिव, […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष का दूसरी बार भी प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है. इस बाबत जनवरी के दूसरे सप्ताह में घोषणा होने की संभावना है. प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार नौ जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव कोलकाता आ रहे हैं.
श्री यादव जिलाध्यक्ष, पार्टी के महासचिव, उपाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद श्री घोष का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए घोषणा किये जाने की संभावना है. केंद्रीय नेतृत्व 2020 के नगरपालिका चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद में परिवर्तन नहीं चाहता है, क्योंकि श्री घोष के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा का उत्थान हुआ है.
और लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें दो से बढ़ कर 18 हो गयी हैं. इतना ही नहीं, भाजपा राज्य में प्रमुख विरोधी दल के रूप में उभरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










