केआइआइटी नन्हींपरी लिटल मिस इंडिया बनी गुनवीन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : 19वीं केआइआइटी नन्हींपरी-लिटल मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता का समापन भुवनेश्वर स्थित केआइआइटी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ. 13-16 वर्ष की उम्र के बीच 26 लड़कियों को सेमीफाइनल राउंड के लिए चुना गया था. 23 राज्यों के 24 शहरों से प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया था. फाइनल में छत्तीसगढ़ के रायपुर की गुनवीन छाबड़ा को […]
विज्ञापन
कोलकाता : 19वीं केआइआइटी नन्हींपरी-लिटल मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता का समापन भुवनेश्वर स्थित केआइआइटी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ. 13-16 वर्ष की उम्र के बीच 26 लड़कियों को सेमीफाइनल राउंड के लिए चुना गया था. 23 राज्यों के 24 शहरों से प्रतियोगियों ने इसमें हिस्सा लिया था. फाइनल में छत्तीसगढ़ के रायपुर की गुनवीन छाबड़ा को केआइआइटी नन्हींपरी-लिटिल मिस इंडिया 2019 का ताज पहनाया गया.
विज्ञापन
भोपाल की तप्ती ठाकुर को दूसरा और पटना की वेदिका रक्षिता को तीसरा स्थान मिला. पहले तीन स्थान पर रहने वाली लड़कियों को क्रमश: तीन लाख रुपये, एक लाख रुपये और 50 हजार रुपये का इनाम मिला. इसके अलावा उन्हें चांदी का ताज, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट भी दिया गया. पहले राउंड में ही कई खिताबों पर फैसला लिया गया.
इनमें मिस रपुनजेल-सर्वाधिक खूबसूरत बालों का खिताब बेंगलुरु की रोशनी वाई को दिया गया. मिस फोटोजेनिक का खिताब कोची की शैरन साहिम को दिया गया. मिस सेल्फी का खिताब मेघालय की राइशा शहनवाज को मिला. मिस फैशन गर्ल श्रेष्ठ कॉस्ट्यूम का खिताब कोलकाता की चंद्रिमा सरकार को मिला.
मिस विजकिड रायपुर की गुनवीन बनी. दिल्ली की वन्या सिंह मिस सिंड्रेला बनी. केआइआइटी नन्हींपरी के मुख्य संरक्षक डॉ अच्युत सामंत, संरक्षक मलय महापात्र, फेमिना मिस इंडिया 2019 सुमना राव, मिस ग्रैंड इंडिया 2019 श्रीवानी जाधव, मिस इंडिया यूनाइटेड कंटिंजेंट्स श्रेया शंकर व अन्य ने विजेताओं को ताज पहनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन