हत्यारोपी छोटन घोष की मालदा अदालत में पेशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 1:45 AM
विज्ञापन
महिला संगठन ने अदालत परिसर में किया विरोध-प्रदर्शन आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग पर पुलिस का किया घेराव मालदा : कोतवाली में युवती हत्याकांड के आरोपी छोटन घोष उर्फ बापन की मालदा अदालत में पेशी को दौरान सीपीएम महिला संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को अदालत परिसर में सारा भारत गणतांत्रिक […]
विज्ञापन
महिला संगठन ने अदालत परिसर में किया विरोध-प्रदर्शन
आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग पर पुलिस का किया घेराव
मालदा : कोतवाली में युवती हत्याकांड के आरोपी छोटन घोष उर्फ बापन की मालदा अदालत में पेशी को दौरान सीपीएम महिला संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को अदालत परिसर में सारा भारत गणतांत्रिक महिला समिति के सैकड़ों सदस्य संगठन का झंडा व प्लेकार्ड लेकर धिक्कार व प्रदर्शन किया.
इंगलिशबाजार थाना पुलिस आरोपी को अदालत लेकर पहुंचने पर महिलाओं का गुस्सा और तेज हो गया. पुलिस के सामने महिलाओं ने आरोपी की फांसी की सजा की मांग रखी. इंगलिशबाजार महिला थाने से विशाल पुलिस बल अदालत में प्रदर्शनकारी महिलाओं को संभाला. इसी बीच किसी तरह बचते बचाते हुए छोटन घोष को अदालत में पेश किया गया.
महिला समिति की राज्य सचिव रत्ना भट्टाचार्य ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बर्बर अपराध दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. दोषी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वह दूसरों के लिए सीख हो. उल्लेखनीय है कि 4 दिसंबर को कोतवाली ग्राम पंचायत के टिपाजानी गांव के आमबागान से 25 वर्षीय झूमा दे का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था.
घटना की छानबीन के बाद इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने बुधवार को गुत्थी सुलझाते हुए छोटन घोष को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि विवाहेतर संबंध के कारण हत्या हुई है. आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश कर 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










