देवचा पचामी : 24 माह में होगा कोयला उत्पादन : सीएम
कोलकाता/हल्दिया : राज्य की बहुप्रतीक्षित देवचा पचामी कोयला ब्लॉक में खनन के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है. अगले सात दिन के अंदर ही यहां प्राथमिक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जायेगा. अगले 24 महीने में यहां उत्पादन शुरू हो जायेगा. यह जानकारी गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले […]
कोलकाता/हल्दिया : राज्य की बहुप्रतीक्षित देवचा पचामी कोयला ब्लॉक में खनन के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है. अगले सात दिन के अंदर ही यहां प्राथमिक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
अगले 24 महीने में यहां उत्पादन शुरू हो जायेगा. यह जानकारी गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा में आयोजित बंगाल बिजनेस कांक्लेव के दौरान कही. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि बीरभूम जिले में देवचा पचामी कोयला ब्लॉक में 24 महीने के भीतर उत्पादन शुरू हो जाये. देवचा पचामी कोयला ब्लॉक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला ब्लॉक है और इसमें अनुमानित कोयला भंडार 2.1 अरब टन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए