प्याज सहित अन्य सब्जियों की कीमत जानने मुख्यमंत्री पहुंचीं बाजार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं. बावजूद इसके कीमतें काबू में नहीं आ रही हैं. लिहाजा सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जदूबाबू बाजार पहुंची और हालात का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने सब्जी विक्रेताओं से प्याज और अन्य […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्याज की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं. बावजूद इसके कीमतें काबू में नहीं आ रही हैं. लिहाजा सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जदूबाबू बाजार पहुंची और हालात का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने सब्जी विक्रेताओं से प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतें जानी. कई सब्जी विक्रेताओं ने प्याज की कीमतें 140 रुपये बतायी. उनका कहना था कि वह खुद 130 रुपये में खरीदते हैं.

विज्ञापन

इसपर मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि वह प्याज कहां से खरीदते हैं. मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि क्या कीमतों को कोई जानबूझकर बढ़ा रहा है? मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सब्जी विक्रेता किनसे प्याज खरीद रहे हैं, उसकी जानकारी वह रखें.

मुख्यमंत्री ने विक्रेताओं से जानना चाहा कि बाजार में सुफल बांग्ला का प्याज बिकता है या नहीं? उन्होंने बताया कि सरकार 59 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज दे रही है. मुख्यमंत्री को जवाब मिला कि उन्हें वह प्याज नहीं मिलता. पता चला कि सब्जी की गाड़ी वहां नहीं पहुंचती. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामला देख लेने के लिए कहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola