पेड़ों को काटने की बजाय ट्रांसप्लांट पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए कोलकाता नगर निगम पौधरोपण पर जोर देने के साथ अब एक नयी योजना पर कार्य कर रहा है. इस योजना के अनुसार महानगर में पेड़ों को काटने के बजाय तकनीक की मदद से उनके ट्रांसप्लांट पर जोर दिया जा रहा है. यह जानकारी निगम […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए कोलकाता नगर निगम पौधरोपण पर जोर देने के साथ अब एक नयी योजना पर कार्य कर रहा है. इस योजना के अनुसार महानगर में पेड़ों को काटने के बजाय तकनीक की मदद से उनके ट्रांसप्लांट पर जोर दिया जा रहा है. यह जानकारी निगम के मेयर परिषद सदस्य, पार्क एंड स्क्वायर देवाशीष कुमार ने दी.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम की इस योजना के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार अभियान भी चलाया जायेगा. उधर, पार्क एंड स्क्वायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम पेड़ों को काटने के पक्ष में नहीं हैं. महानगर में पेड़ लगाने के लिए जमीन का अभाव है. कई बार किसी निर्माण कार्य के लिए पेड़ों काट दिया जाता है.

अब ऐसे अधिकांश मामलों में हम पेड़ को न काट कर उन्हें दूसरे किसी स्थान पर ट्रांसप्लांट कर रहे हैं. इसी वर्ष मेडिकल कॉलेज में एक और राइट्स बिल्डिंग के सामने 14 पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola