प्याज की कीमत गिरने से लोगों को राहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हल्दिया. कुछ दिनों पहले प्रति किलो प्याज की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गयी थी, लेकिन आवश्यक सामग्रियों की कीमत पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार की टास्क फोर्स की नजरदारी बढ़ाये जाने के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिला के विभिन्न बाजारों में प्याज की कीमत थोड़ी कम हुई है, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत […]
विज्ञापन
हल्दिया. कुछ दिनों पहले प्रति किलो प्याज की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गयी थी, लेकिन आवश्यक सामग्रियों की कीमत पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार की टास्क फोर्स की नजरदारी बढ़ाये जाने के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिला के विभिन्न बाजारों में प्याज की कीमत थोड़ी कम हुई है, जिससे ग्राहकों को कुछ राहत मिली है. टास्क फोर्स की ओर से प्याज बेचनेवाले दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी दुकान के बाहर प्याज की कीमत लिख कर एक चार्ट चिपकायें.
टास्क फोर्स की ओर से यह भी चेतावनी दी गयी है कि दुकान के बाहर लिखी गयी कीमत के अनुरूप प्याज नहीं बेचने पर दुकानदार पर कार्रवाई होगी. इसके बाद ही जिले में कई जगहों पर प्याज की कीमत कम होने लगी. रविवार को विभिन्न बाजारों में प्याज प्रति किलो 70 से 80 रुपये बिके. लोगों को उम्मीद है कि जल्द प्याज की कीमत और कम होगी. महिषादल में प्याज विक्रेता सुभाष चंद्र माइति ने कहा है कि प्याज की कीमत बढ़ने से बिक्री में भी मंदी आयी है. इससे व्यवसायियों को नुकसान ही हुआ है. गत कुछ दिनों में हालात थोड़े सुधरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










