जब कोलकाता के एक इमारत से होने लगी 2000-500 के नोटों की बारिश

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मध्य कोलकाता में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर अचानक नोटों की बारिश होते देख लोग हैरान रह गये. यह घटना मध्य कोलकाता के 27 नंबर बैंटिंक स्ट्रीट में हुई. इलाके के लोगों ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल से 500 व दो हजार रुपये के नोट उड़कर नीचे गिरते देख अंदर […]

विज्ञापन

कोलकाता : मध्य कोलकाता में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर अचानक नोटों की बारिश होते देख लोग हैरान रह गये. यह घटना मध्य कोलकाता के 27 नंबर बैंटिंक स्ट्रीट में हुई.

विज्ञापन

इलाके के लोगों ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल से 500 व दो हजार रुपये के नोट उड़कर नीचे गिरते देख अंदर तैनात सुरक्षागार्ड व उस समय वहां मौजूद कुछ कर्मचारी उसे बटोरने लगे. कुछ नोट हवा में उड़ते हुए बाउंड्री से बाहर आ गये, आपस में भीड़ लगाकर कुछ लोगों ने उसे लूट लिया.

खबर पाकर हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस पहुंची और इमारत के बाहर लोगों की भीड़ को वहां से हटाया. इस पूरी घटना पर कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल के 601 नंबर कमरे में हॉक मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड नामक एक प्राइवेट कंपनी का दफ्तर है.

दोपहर 2.40 बजे के करीब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) के अधिकारी वहां रेड करने पहुंचे थे. इसकी खबर पाकर दफ्तर के अंदर खिड़की से करीब आठ से 10 लाख रुपये के 500 व 2000 रुपये के नोटों की गड्डियां नीचे फेंकी गयी थी. इसमें डीआरआइ की तरफ से कुल 3.74 लाख रुपये जब्त किये गये हैं. बाकी नोटों का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola