गुलाबी शहर बना महानगर

Updated:
विज्ञापन

शहीद मीनार, सबसे ऊंची इमारत ’42’ और कोलकाता महानगर पालिका के कई पार्क गुलाबी रोशनी से सजाये गये हैं कोलकाता : भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले कोलकाता को गुलाबी रंग में रंगा जा रहा है. इस बीच बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने मैच के आधिकारिक शुभंकर ‘पिंकू-टिंकू’ का अनावरण […]

विज्ञापन

शहीद मीनार, सबसे ऊंची इमारत ’42’ और कोलकाता महानगर पालिका के कई पार्क गुलाबी रोशनी से सजाये गये हैं

विज्ञापन

कोलकाता : भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले कोलकाता को गुलाबी रंग में रंगा जा रहा है. इस बीच बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने मैच के आधिकारिक शुभंकर ‘पिंकू-टिंकू’ का अनावरण कर चुके हैं. उन्होंने एक बड़े पिंक गुब्बारे का भी अनावरण किया है, जो भारत-बांग्लादेश के बीच होने जा रहे ऐतिहासिक मैच के दौरान कोलकाता के आकाश में दिखायी देता रहेगा.

शहर के महत्वपूर्ण स्मारक जैसे शहीद मीनार, सबसे ऊंची इमारत ’42’ और कोलकाता महानगर पालिका के कई पार्क गुलाबी रोशनी से सजाये गये हैं. वहीं कोलकाता नगर निगम महानगर बंगाल क्रिकेट एसोशिएसन (सीएबी) के अनुरोध पर मोहर कुंज को गुलाबी लाइट से सजा रहा है. मोहर कुंज को 22 से 26 तक गुलाबी लाइट से सुसज्जित किया जायेगा. इधर, इडेन गार्डेंस को भी गुलाबी लाइट से सुसज्जित किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola