तनाव कम करने के लिए कार्टून की किताबें पढ़ें छात्र

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : बच्चों पर पढ़ाई का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. कठिन पाठ्यक्रम के बीच बच्चों के पास समय का अभाव है. बच्चे तनावग्रस्त हो रहे हैं. जरूरी है कि इस तनाव को दूर करने के लिए बच्चे कार्टून की किताबें पढ़ें. बाल दिवस पर बाली थाना की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम […]

विज्ञापन

हावड़ा : बच्चों पर पढ़ाई का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. कठिन पाठ्यक्रम के बीच बच्चों के पास समय का अभाव है. बच्चे तनावग्रस्त हो रहे हैं. जरूरी है कि इस तनाव को दूर करने के लिए बच्चे कार्टून की किताबें पढ़ें. बाल दिवस पर बाली थाना की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचीं बतौर अतिथि बाली की विधायक वैशाली डालमिया ने बच्चों से ये बाते कहीं. बाल दिवस पर कई स्कूलों के विद्यार्थी यहां पहुंचे थे.

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई का बोझ बढ़ने से तनाव बढ़ रहा है. समय मिलने पर वह मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं. बच्चों को इस आदत छोड़ना होगा. उन्होंने कार्टून की किताबें पढ़ने की सलाह दी है. इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच कार्टून की किताबें भी बांटी. इस मौके पर बाली थाना की ओर से बच्चों को एक वीडिओ दिखायी गयी. इसके जरिये उन्हें यह समझाने की कोशिश की गयी, किस तरह उन्हें यौन उत्पीड़न व अन्य घटनाओं से बचना होगा. इस मौके पर बाली थाना के प्रभारी सैयद रिजाउल कबीर के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola