हुगली में 12 डाकघरों का होगा विलय

हुगली : श्रीरामपुर सर्किल के 12 डाकघरों का 30 नवंबर को दूसरे डाकघरों में विलय होने जा रहा है. इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. साउथ हुगली डिवीजन, श्रीरामपुर के वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक की ओर से जारी एक नोटिस में यह बताया गया है कि हुगली जिले के चंदननगर चंडीतला पोस्ट ऑफिस का चंदननगर […]
हुगली : श्रीरामपुर सर्किल के 12 डाकघरों का 30 नवंबर को दूसरे डाकघरों में विलय होने जा रहा है. इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है. साउथ हुगली डिवीजन, श्रीरामपुर के वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक की ओर से जारी एक नोटिस में यह बताया गया है कि हुगली जिले के चंदननगर चंडीतला पोस्ट ऑफिस का चंदननगर के साथ, चांपदानी पोस्ट ऑफिस का बैद्यवाटी पोस्ट ऑफिस के साथ, तारकेश्वर चावल पट्टी डाकघर का तारकेश्वर डाकघर के साथ, कोन्नगर क्राइपर रोड का कोन्नगर डाकघर के साथ, रिसड़ा गांधी सड़क का रिसड़ा डाकघर के साथ, श्रीरामपुर कलबाजार डाकघर का श्रीरामपुर हेडपोस्ट आफिस के साथ, चंदननगर कुंडूघाट डाक घर का चंदननगर डाकघर के साथ, महेश-2 डाकघर का महेश-1 के साथ, मानिकतला बाजार डाकघर का श्रीरामपुर हेड पोस्ट आफिस के साथ, श्रीरामपुर कोर्ट डाकघर का श्रीरामपुर हेड पोस्ट आफिस के साथ, तारकेश्वर मठ डाकघर का तारकेश्वर डाकघर के साथ और उत्तरपाड़ा बाजार डाक घर को उत्तरपाड़ा डाकघर के साथ विलय कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




