बेनियापुकुर: चाइनीज मांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में चाइनीज मांजा से होनेवाले नुकसान के बाद कोलकाता पुलिस की तरफ से इसकी बिक्री पर रोक लगाने के बावजूद महानगर में कई दुकानदार धड़ल्ले से इसकी बिक्री कर रहे हैं. इसके खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए बेनियापुकुर इलाके में कार्रवाई कर शेख शहजादा नामक एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में चाइनीज मांजा से होनेवाले नुकसान के बाद कोलकाता पुलिस की तरफ से इसकी बिक्री पर रोक लगाने के बावजूद महानगर में कई दुकानदार धड़ल्ले से इसकी बिक्री कर रहे हैं.
विज्ञापन
इसके खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए बेनियापुकुर इलाके में कार्रवाई कर शेख शहजादा नामक एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है. वह जाननगर सेकेंड लेन में अपनी दुकान में चाइनीज मांजा से तैयार पतंग की डोर बेच रहा था. उसकी दुकान से चाइनीज मांजा से भरी हुई 16 लटाई जब्त हुई है.
पुलिस का कहना है कि इस मांजा से हो रहे नुकसान के बाद इसपर प्रतिबंध लगाने की सूचना दुकानदारों को काफी पहले दे दी गयी थी. इसके बावजूद उन्हें खबर मिली कि धड़ल्ले से वे इस मांजा से बनी पतंग के धागे बेच रहे हैं.
इसके बाद इनके खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया गया. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि चाइनीज मांजा बेचनेवाले दुकानदारों व इस मांजे का इस्तेमाल कर पतंग उड़ानेवालों पर भी कार्रवाई होगी. इसके पहले तपसिया, तिलजला व करया इलाके में भी पुलिस की टीम चाइनीज मांजा बेचनेवाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन