श्रम मंत्री के हस्तक्षेप से बीएसएनएल के कैजुअल सुरक्षाकर्मियों की मांगें पूरी

Updated at : 07 Nov 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
श्रम मंत्री के हस्तक्षेप से बीएसएनएल के कैजुअल सुरक्षाकर्मियों की मांगें पूरी

आसनसोल : बीएसएनल में कार्यरत कैजुअल सुरक्षाकर्मियों का विवाद अंततः राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक के हस्तक्षेप से इनकी समस्या का समाधान हो गया. आसनसोल तृणमूल नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सिन्हा के नेतृत्व में बीएसएनएल के महाप्रबंधक पीके महापात्रा के साथ हुई बैठक में कैजुअल सुरक्षाकर्मियों की मांग मान ली गयी. यूनियन […]

विज्ञापन

आसनसोल : बीएसएनल में कार्यरत कैजुअल सुरक्षाकर्मियों का विवाद अंततः राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक के हस्तक्षेप से इनकी समस्या का समाधान हो गया. आसनसोल तृणमूल नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सिन्हा के नेतृत्व में बीएसएनएल के महाप्रबंधक पीके महापात्रा के साथ हुई बैठक में कैजुअल सुरक्षाकर्मियों की मांग मान ली गयी.

यूनियन के जिला सचिव विश्वजीत सिन्हा ने बताया कि इस मामले को लेकर राज्य के श्रम एवं विधि मंत्री मलय घटक से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी, इसके पश्चात बुधवार को कन्यापुर बीएसएनल महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक पीके महापात्रा के साथ यूनियन की बैठक हुई, जिसमें प्रबंधन ने यूनियन की मांगों को स्वीकारते हुए उन्हें नौकरी नहीं निकालने का आश्वासन दिया.
साथ ही उनके बकाया वेतन भी धीरे-धीरे भुगतान करने का आश्वासन दिया. मालूम हो कि बीएसएनएल के पूर्व एवं पश्चिम जिले के आसनसोल दुर्गापुर एवं बर्दवान में बीएसएनएल कैजुअल सुरक्षाकर्मियों की संख्या कुल 87 है, जिसमें आसनसोल के 46, दुर्गापुर के 12 एवं बर्दवान के 29 कैजुअल सुरक्षाकर्मी हैं.
बीएसएनएल के खस्ताहाल की वजह से बीएसएनल प्रबंधन द्वारा इन कैजुअल सुरक्षाकर्मियों को हटाने का निर्णय लिया गया था. इन सुरक्षाकर्मियों को आठ महीने से वेतन भी नहीं मिला है. इनका कहना है कि वर्षों से हमलोग बीएसएनएल के साथ कार्य कर रहे हैं. हमलोगों को आठ महीना से वेतन नहीं मिलने के बावजूद हम लोग कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं, और अचानक हमलोगों को हटाने का षड़यंत्र चल रहा है.
कर्मियों ने कहा था कि अगर बुधवार तक हमलोगों के बकाया वेतन का भुगतान एवं हमें हटाए जाने के निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो गुरुवार से आंदोलन का मार्ग चुना जाएगा. इसी विषय को लेकर बुधवार को राज्य मंत्री मलय घटक के निर्देश पर पुनः आसनसोल तृणमूल नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सिन्हा के नेतृत्व में कन्यापुर स्थित बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक पीके महापात्रा के साथ बैठक की गई.
उत्पल सिन्हा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कैजुअल सुरक्षाकर्मियों को हटाने के फैसले को वापस ले लिया गया है तथा जो कर्मी जहां कार्यरत थे वो वहीं कार्य करते रहेंगे. कर्मियों के जो बकाया वेतन है उन्हें बहुत जल्द धीरे-धीरे करके दे दिया जाएगा. इस विषय पर महाप्रबंधक ने सीजीएम को लिखी गई चिट्ठी यूनियन को दिखाया. इस फैसले के बाद बीएसएनएल सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को होने वाले आंदोलन को वापस ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola