कल से कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2019 2:00 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित कोलकाता : केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में पांच से आठ नवंबर तक कोलकाता में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आइआइएसएफ) 2019 का आयोजन किया गया है. प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस से विश्व बांग्ला में महोत्सव को संबोधित करेंगे. महोत्सव की […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे संबोधित
कोलकाता : केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में पांच से आठ नवंबर तक कोलकाता में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आइआइएसएफ) 2019 का आयोजन किया गया है. प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस से विश्व बांग्ला में महोत्सव को संबोधित करेंगे.
महोत्सव की शुरुआत 2015 में हुई थी. यह इस महोत्सव का पांचवां संस्करण है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन सहित अन्य गणमान्य उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे. विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष के महोत्सव का मुख्य विषय ‘राइजेन इंडिया अर्थात राष्ट्र को सशक्त बनाता अनुसंधान, नवाचार और विज्ञान’ रखा गया है.
आइआइएसएफ 2019 में भारत और दुनिया के करीब 12 हजार लोगों के आने की उम्मीद है. महोत्सव के दौरान इससे संबंधित कुछ कार्यक्रम सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, बोस इंस्टीट्यूट तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी में आयोजित किये जायेंगे. इस दौरान 28 से अधिक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे.
स्कूली विद्यार्थियों के लिए आइआइएसएफ 2019 के दौरान छात्र विज्ञान ग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें देशभर से करीब 2500 स्कूली विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है. इसके साथ ही युवा वैज्ञानिक सम्मेलन भी होगा. इसमें करीब 1500 युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










