हावड़ा में एक हजार सफाईकर्मी होंगे तैनात

हावड़ा : छठपूजा के पहले और बाद तक शहर में और घाटों की साफ-सफाई बनाये रखने के लिए हावड़ा नगर निगम द्वारा एक हजार सुरक्षा सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है. साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था सुचारू रूप से हो इसके लिए हावड़ा को दो जोन नार्थ हावड़ा और साउथ हावड़ा में बांटा गया है. नार्थ […]
हावड़ा : छठपूजा के पहले और बाद तक शहर में और घाटों की साफ-सफाई बनाये रखने के लिए हावड़ा नगर निगम द्वारा एक हजार सुरक्षा सफाईकर्मियों को तैनात किया गया है. साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था सुचारू रूप से हो इसके लिए हावड़ा को दो जोन नार्थ हावड़ा और साउथ हावड़ा में बांटा गया है.
नार्थ हावड़ा का चार्ज सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी को जबकि दक्षिण हावड़ा का चार्ज डिप्टी कमिश्नर को दिया गया है. घाटों की साफ-सफाई की निगरानी के लिए 12 निगरानी प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक और नगर प्रबंधक को तैनात किया गया है. शहर के छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए नगर एचएमसी (हावड़ा नगर निगम) ने सभी छठ घाटों और रास्तों की साफ-सफाई प्रारंभ कर दी है. लोक आस्था के महापर्व छठ में नगर निगम क्षेत्र के 30 घाटों पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










