जल्द भारत लौट आयेंगे जेद्दा में फंसे भारतीय

हावड़ा : सऊदी अरब के जेद्दा में फंसे राज्य के 20 स्वर्ण कारीगर सहित कुल 21 भारतीयों की भारत वापसी की उम्मीद बढ़ी है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते ये सभी भारत लौट जायेंगे. जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने वहां फंसे भारतीय युवकों से संपर्क किया है. साथ ही उन कंपनियों […]
हावड़ा : सऊदी अरब के जेद्दा में फंसे राज्य के 20 स्वर्ण कारीगर सहित कुल 21 भारतीयों की भारत वापसी की उम्मीद बढ़ी है. बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते ये सभी भारत लौट जायेंगे. जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने वहां फंसे भारतीय युवकों से संपर्क किया है. साथ ही उन कंपनियों को भी वीसा व पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया है, जहां ये युवक काम कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार जेद्दा में सरकारी कार्यालय बंद होने की वजह से कागजी कार्रवाई नहीं हो सकी.
उम्मीद जतायी जा रही है, कि अगले कुछ दिनों में कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी को भारत वापस भेज दिया जायेगा. मालूम रहे कि सोना के 21 कारीगरों में चार हावड़ा से, 10 हुगली से, तीन पूर्व बर्दवान से, दो उत्तर और एक दक्षिण 24 परगना जिले से हैं. एक अन्य मुंबई के ठाणे से है. ये सभी एक एजेंट के जरिये मुंबई से जेद्दा पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




