एक करोड़ 85 लाख के सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी इलाके से डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की टीम ने सोने के 40 बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त सोने का वजन 4.66 किलो है, जिसकी कीमत कीमत 1 करोड़ 84 लाख 75 हजार 776 रुपये बतायी जा र��ी है. डीआरआइ के मुताबिक, […]
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बिराटी इलाके से डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की टीम ने सोने के 40 बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त सोने का वजन 4.66 किलो है, जिसकी कीमत कीमत 1 करोड़ 84 लाख 75 हजार 776 रुपये बतायी जा रही है.
डीआरआइ के मुताबिक, मामले में सुफल हालदार और मानिक सील को गिरफ्तार किया गया है. टाटा एसी मिनी ट्रक से सुफल कथित तौर पर सोने के बिस्कुट सप्लाई के लिए ला रहा था. वह भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती अंचल बनगांव इलाके से होते हुए शहर की ओर आ रहा था. इसकी सूचना मिलते ही डीआरआइ की टीम ने बिराटी इलाके में वाहन को रोककर तलाशी ली. इस दौरान गाड़ी के इंजन कम्पार्टमेंट से कपड़े की एक थैली मिली. इस थैली से सोने के 40 बिस्कुट बरामद हुए. अधिकारियों ने सुफल को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ के बाद मानिक के बारे में पता चला. मानिक को बिराटी में ही उसके घर से गिरफ्तार कर िलया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










