पश्चिम बंगाल : अवैध खान से कोयला निकलते हुए फंसे तीन लोग, जहरीली गैस के कारण खान में घुसने में नाकाम रहा बचावदल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2019 11:46 AM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कुल्टी में एक अवैध कोयला खान में कोयला निकालते समय तीन लोग उसमें फंस गये. ईसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (ईसीएल) का बचाव दल पश्चिम बर्धमान जिला स्थित खान में जहरीली गैस के कारण अंदर नहीं घुस पा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कुल्टी में एक अवैध कोयला खान में कोयला निकालते समय तीन लोग उसमें फंस गये. ईसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (ईसीएल) का बचाव दल पश्चिम बर्धमान जिला स्थित खान में जहरीली गैस के कारण अंदर नहीं घुस पा रहा है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रविवार रात को उस समय हुई जब चार लोग कोयला निकाल रहे थे. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हमें कुल्टी के अल्धी गांव स्थित अवैध खान में तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी दी. हमारा बचाव दल जहरीली गैस के कारण दो बार खान में घुसने में नाकाम रहा.
पुलिस ने बताया कि अंदर फंसे चार लोगों में से एक बाहर निकलने में कामयाब रहा जबकि बाकी तीन अब भी उसमें फंसे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










