सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी में नये विषयों में शुरू होगा पीएचडी प्रोग्राम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, न्यूटाउन में चार साल के आवासीय एमबीए कोर्स के लिए बंगाल व बाहर के कई छात्रों ने दाखिला लिया है. ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) से मान्यता प्राप्त इस कोर्स के लिए निर्धारित सीटों से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया और एडमिशन टेस्ट व मेरिट के आधार पर […]
विज्ञापन
कोलकाता : सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी, न्यूटाउन में चार साल के आवासीय एमबीए कोर्स के लिए बंगाल व बाहर के कई छात्रों ने दाखिला लिया है. ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीइ) से मान्यता प्राप्त इस कोर्स के लिए निर्धारित सीटों से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया और एडमिशन टेस्ट व मेरिट के आधार पर दाखिला दिया गया.
विज्ञापन
इस कोर्स के बाद अब यहां कुछ नये विषयों में पीएचडी प्रोग्राम शुरू किया जायेगा. इसमें प्रबंधन, इकोनोमिक्स, सोशल वर्क व लॉ विषयों में पीएचडी कार्यक्रम शुरू किये जाने की योजना है. इसमें एक साल का समय लग सकता है. यह जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर फादर फिलिक्स राज ने दी.
उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स में बहुत शीघ्र नये विषयों में पीएचडी प्रोग्राम शुरू किया जायेगा. इसी एकेडमिक सत्र से यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन व इंग्लिश में स्कॉलरों की सुविधा के लिए पीएचडी प्रोग्राम शुरू किया गया है. अब आने वाले समय में नये विषयों में पीएचडी कोर्स शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन