पूजा कार्निवल में वामपंथियों को नहीं मिला आमंत्रण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : दुर्गापूजा कार्निवल में वामपंथी नेताओं को राज्य सरकार की ओर से आमंत्रण पत्र नहीं मिला. हालांकि कांग्रेस विधायक दल के नेता अब्दुल मन्नान को राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. विधानसभा में वाममोरचा के विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती फिलहाल कोलकाता के बाहर हैं. उनके कार्यालय से […]
विज्ञापन
कोलकाता : दुर्गापूजा कार्निवल में वामपंथी नेताओं को राज्य सरकार की ओर से आमंत्रण पत्र नहीं मिला. हालांकि कांग्रेस विधायक दल के नेता अब्दुल मन्नान को राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. विधानसभा में वाममोरचा के विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती फिलहाल कोलकाता के बाहर हैं.
उनके कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार जब तक विधानसभा में उनका दफ्तर खुला था, तब तक किसी भी तरह का आमंत्रण पत्र उनके पास नहीं पहुंचा है. माकपा के प्रदेश कार्यालय में संर्पक करने पर पता चला कि वहां भी कार्निवल का कोई न्यौता नहीं पहुंचा है. यहां तक कि वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस तक को निमंत्रित नहीं किया गया है.
फॉरवर्ड ब्लॉक के राज्य सचिव नरेन चट्टोपाध्याय ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कार्निवल में शामिल होने का कोई निमंत्रण पत्र उनके दफ्तर में नहीं पहुंचा है. यही हाल आरएसपी का भी है. क्षिति गोस्वामी से लेकर सूर्यकांत मिश्र जैसे हेवीवेट नेताओं ने बताया कि उन लोगों को भी पूजा कार्निवल में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का आमंत्रण नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










