शालीमार स्टेशन पर निर्माणाधीन शेड गिरा, एक की मौत

हावड़ा : दक्षिण-पूर्व रेलवे की शालीमार-खड़गपुर शाखा में शालीमार स्टेशन पर सोमवार को प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए बन रहा शेड (सीमेंट का स्लैब) अचानक टूट कर गिर पड़ा. हादसे में पार्सल विभाग के एक ठेका श्रमिक की मौत हो गयी. उनकी पहचान दुखा चौपाल (23) के रूप में हुई है. वह बिहार के दरभंगा जिले […]
हावड़ा : दक्षिण-पूर्व रेलवे की शालीमार-खड़गपुर शाखा में शालीमार स्टेशन पर सोमवार को प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए बन रहा शेड (सीमेंट का स्लैब) अचानक टूट कर गिर पड़ा. हादसे में पार्सल विभाग के एक ठेका श्रमिक की मौत हो गयी. उनकी पहचान दुखा चौपाल (23) के रूप में हुई है. वह बिहार के दरभंगा जिले के भवानीपुर गांव के रहने वाले थे. रेलवे का कहना है कि घटना में आलमगीर मल्लिक नाम का एक युवक घायल हुआ है. उसे हावड़ा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से सात से आठ लोग घायल हुए हैं. विभिन्न अस्पतालों में घायलों को दाखिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




