ePaper

कश्मीरी नेताओं ने जनता को किया गुमराह

Updated at : 28 Sep 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीरी नेताओं ने जनता को किया गुमराह

जन जागरण सभा. धारा 370 पर बोले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था,‘एक देश, एक संविधान’ कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को महानगर में धारा 370 पर बोलते हुए कहा, बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती है, यहां धारा 370 […]

विज्ञापन
जन जागरण सभा. धारा 370 पर बोले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था,‘एक देश, एक संविधान’
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को महानगर में धारा 370 पर बोलते हुए कहा, बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती है, यहां धारा 370 पर बोलना मेरे लिए बेहद सौभाग्य की बात है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के लिए अपनी जान दे दी थी. उनका सपना था,‘एक देश, एक संविधान’.
जेपी नड्डा ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, कश्मीर को विशेष दर्जा देने की मांग करते हैं, वे देश की आवाम को भ्रमित करते हैं.
नड्डा ने कहा कि भारतीय संविधान में धारा 370 को अस्थायी और बदले जा सकने लायक लिखा गया है, लेकिन इस मुद्दे पर उन्होंने घाटी के लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है.
जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने शेख अब्दुल्ला से कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर भीम राव अंबेडकर से चर्चा करें. अंबेडकर ने शेख अब्दुल्ला से कहा था कि आप हमसे आशा करते हैं कि हम आपको सुरक्षा दें, खाना दें, किन्तु भारत की जनता कश्मीर की आवाम नहीं होगी, यह हमें स्वीकार नहीं है. कानून मंत्री के तौर पर यह मुझे मंजूर नहीं.
धारा 370 को हटाने का मकसद जम्मू-कश्मीर को भारत के संविधान में शामिल करना था. अनुच्छेद 35ए के एक हिस्से के तहत यह निर्धारित होता था कि जम्मू-कश्मीर का नागरिक कौन होगा, जोकि मौलिक अधिकार के खिलाफ था.
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद मेनन, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता मुकुल राय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola