लोन तो मिला नहीं, अकाउंट हो गया खाली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : लोन मिलने की आस में एक महिला के बैंक अकाउंट में मौजूद दो लाख रुपये भी निकाल लिये गये. पीड़िता ने इसकी शिकायत काशीपुर थाने में दर्ज करायी. मामले में पुलिस ने संदीप दास उर्फ राहुल को उत्तर 24 परगना के हतियारा से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक ठगी की शिकार पीड़िता ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोन मिलने की आस में एक महिला के बैंक अकाउंट में मौजूद दो लाख रुपये भी निकाल लिये गये. पीड़िता ने इसकी शिकायत काशीपुर थाने में दर्ज करायी. मामले में पुलिस ने संदीप दास उर्फ राहुल को उत्तर 24 परगना के हतियारा से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक ठगी की शिकार पीड़िता ने बताया कि उसे रुपये की काफी जरूरत थी. वह इसके लिए कई बैंकों में भी गयी थी. इसी बीच संदीप दास उर्फ राहुल नामक एक व्यक्ति के साथ उसकी मुलाकात हुई.

विज्ञापन

राहुल ने बताया कि कुछ कागजात देने पर वह पांच से सात लाख रुपये तक का लोन बैंक से दिलवा देगा. उसकी बातों में आकर उसने बैंक के कागजात से लेकर आधार व पैन कार्ड तक युवक के हवाले कर दिया. इन कागजातों में एक चेक भी शामिल था. लोन की आस में वह पासबुक अपडेट करवाने बैंक गयी तो पता चला कि उसके अकाउंट में मौजूद दो लाख रुपये किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये गये हैं.

उसने पूछताछ की तो जानकारी मिली कि उसी के चेक के एवज में यह रुपये ट्रांसफर करवाये गये हैं. इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तब जाकर उन्होंने इसकी शिकायत काशीपुर थाने में दर्ज करायी. जिस अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किये गये थे, उसके खाताधारक रेखा दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद संदीप दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसके पहले भी वह इस तरह से कई लोगों से रुपये ठग चुका है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola