रोते परिवार वालों की गुहार सुन बोले मेयर, मैं सारा बिल जमा कर दूंगा, आप बच्चे पर ध्यान दें

Updated:
विज्ञापन

‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम में मेयर ने बिल भुगतान का दिया भरोसा कोलकाता : बीरभूम जिले के साइंथिया की निवासी महिला अर्पिता घटक ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे का जन्म काफी क्रिटिकल स्थिति में हुआ. आरएन टैगोर अस्पताल में सीजर से बच्चे का जन्म हुआ. घरवाले अस्पताल के बिल को लेकर काफी चिंतित […]

विज्ञापन

‘टॉक टू मेयर’ कार्यक्रम में मेयर ने बिल भुगतान का दिया भरोसा

विज्ञापन
कोलकाता : बीरभूम जिले के साइंथिया की निवासी महिला अर्पिता घटक ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे का जन्म काफी क्रिटिकल स्थिति में हुआ. आरएन टैगोर अस्पताल में सीजर से बच्चे का जन्म हुआ. घरवाले अस्पताल के बिल को लेकर काफी चिंतित थे, जिसे लेकर बुधवार को टॉक टू मेयर में अर्पिता के घरवालों ने बिल को लेकर गुहार लगायी कि वे बिल जमा नहीं कर पा रहे है और बच्चे की भी स्थिति ठीक नहीं है.
बच्चे के घरवालों को फोन पर रोते सुन कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि वह बिल जमा करवा देंगे, बच्चे पर ध्यान दें. बच्चे का जन्म आइसीयू में हुआ. वह पिछले 13 दिनों से वेंटिलेशन पर है. जानकारी के मुताबिक कुल बिल करीब दो लाख 16 हजार के करीब हुआ है, जिसमें से घरवाले 70 हजार दे पाये हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola