विधायक दुलाल बर पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

सोमवार को 24 घंटे के लिए किया था सस्पेंड विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को पूरे सत्र के लिए कर दिया सस्पेंड कोलकाता : उत्तर 24 परगना के बागदा से विधायक दुलाल बर को विधानसभा अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय ने मंगलवार को पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है. सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें […]
सोमवार को 24 घंटे के लिए किया था सस्पेंड
विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को पूरे सत्र के लिए कर दिया सस्पेंड
कोलकाता : उत्तर 24 परगना के बागदा से विधायक दुलाल बर को विधानसभा अध्यक्ष विमान बंद्योपाध्याय ने मंगलवार को पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है. सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें एक दिन के लिए सस्पेंड किया था, लेकिन मंगलवार को उन्हें पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड करने की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष ने की है. मंगलवार को जैसे ही सदन का सत्र शुरू हुआ, उल्लेख काल के दौरान उन्होंने विधानसभा में दक्षिण 24 परगना के बासंती में मां के सामने एक बेटी से दुष्कर्म और हत्या की घटना का मुद्दा उठाया और इस पर चर्चा करने की मांग की.
इस मामले पर उन्हें बोलने के लिए अध्यक्ष विमान बनर्जी ने समय नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. इस पर विरोध जताते हुए उन्होंने वॉकआउट किया. सदन से बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं. बावजूद राज्यभर में महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है. इसके बाद विधानसभा में राज्य सरकार के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि दुलाल बर विधानसभा की परंपरा को नहीं मान रहे हैं. इससे सभा की गरिमा नष्ट हो रही है.
उन्हें रोकने के लिए कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, उन्हें अधिवेशन से निष्कासित किये जाने की जरूरत है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने मुख्य सचेतक के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए लिखित में आवेदन करने को कहा. उन्होंने कहा कि दुलाल बर के खिलाफ अधिवेशन की धारा 347 के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दुलाल बर को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड करने के लिए सदन का पक्ष जानना चाहा, उसके बाद विधानसभा के अधिकांश विधायकों ने अध्यक्ष का समर्थन किया.
माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि दुलाल बर को अध्यक्ष की ओर से अतिरिक्त अनुमति दी जा रही है. हालांकि अध्यक्ष ने इस बयान पर इनकार किया लेकिन इस बात पर भी सुजन के साथ उनका तर्क होने लगा. मंत्री अरूप विश्वास ने सदन के कक्ष में खड़ा होकर इसका स्वागत करते हुए कहा कि सदन में बैठनेवाले विधायकों को विधानसभा की गरिमा को बनाये रखना होगा.
गौरतलब है कि बनगांव से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विश्वजीत दास और भाजपा के कई अन्य शीर्ष नेताओं पर हमले को लेकर सोमवार को दुलाल बर ने विधानसभा के कक्ष में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया था, इसके बाद अध्यक्ष ने उन्हें एक दिन के लिए सस्पेंड कर गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




