तालाब पाटना अपराध, हो सकती है जेल : मेयर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : निगम के मासिक अधिवेशन में वाममोर्चा के पार्षद मृत्युंजय चक्रवर्ती के एक सवाल के जवाब में मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि महानगर में करीब 3500 तालाब हैं. जबिक 80 के दशक में कोलकाता के ऐडेड एरिया में कई तालाबों को अवैध रूप से पाट कर बिल्डिंग तैयार कर दिया गया था. उन्होंने […]
विज्ञापन
कोलकाता : निगम के मासिक अधिवेशन में वाममोर्चा के पार्षद मृत्युंजय चक्रवर्ती के एक सवाल के जवाब में मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि महानगर में करीब 3500 तालाब हैं. जबिक 80 के दशक में कोलकाता के ऐडेड एरिया में कई तालाबों को अवैध रूप से पाट कर बिल्डिंग तैयार कर दिया गया था.
उन्होंने कहा कि तालाबों का पाटना अपराध है. अब हम एक भी तालाब को पाटने नहीं देंगे. तालाब पाटने वाले को राज्यं के मत्स्य कानून के तहत सात तक जेल हो सकती है.
अवैध निर्माण को नहीं किया जायेगा वैध : मेयर ने कहा कि अनेक जगहों पर अवैध इमारतों को स्पेशल हियरिंग कर वैध घोषित किया गया है. अवैध निर्माण न हो इसके लिए निगम के बिल्डिंग विभाग को विशेष निर्देश दिया गया है.
अब अवैध घोषित इमारतों को स्पेशल हियरिंग के जरिए वैध घोषित नहीं किया जायेगा. साथ अवैध से वैध घोषित की गयीं कुछ इमारतों की दोबारा हियरिंग की जायेगी और अवैध होने पर इमारत के सामने ‘अंडर स्कैनर बोर्ड’ लगा दिया जायेगा.
जल्द ही पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगायेगा निगम : श्री हकीम ने कहा कि 50 माइक्रोन से कम की पॉलीथीन पर रोक लगाने के लिए एक नये नियम को तैयार किया गया है, जिसे सदन की अगली बैठक में पारित कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




