शोभन चटर्जी व बैशाखी बनर्जी लौटे कोलकाता, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद राज्य के पूर्व मेयर व दमकलमंत्री शोभन चटर्जी रविवार को दिल्ली से कोलकाता लौटे. रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट में भाजपा समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ दोपहर से ही उनका काफी देर से इंतजार कर रही […]
विज्ञापन
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद राज्य के पूर्व मेयर व दमकलमंत्री शोभन चटर्जी रविवार को दिल्ली से कोलकाता लौटे. रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट में भाजपा समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ दोपहर से ही उनका काफी देर से इंतजार कर रही थी. गेट से बाहर निकलते ही समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे. शोभन के साथ उनकी महिला मित्र बैशाखी बनर्जी भी मौजूद थी.
विज्ञापन
एयरपोर्ट में समर्थकों की भारी भीड़ होने के कारण शोभन पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाये, उन्होंने दो शब्द में सिर्फ इतना कहा कि दिल्ली में भाजपा नेतृत्व ने मुझपर जो भरोसा जताया है, मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन